Assam असम

असम या आसाम उत्तर पूर्वी भारत में एक राज्य है। असम अन्य उत्तर पूर्वी भारतीय राज्यों से घिरा हुआ है। असम भारत का एक सीमांत राज्य है जो चतुर्दिक, सुरम्य पर्वतश्रेणियों से घिरा है। यह भारत की पूर्वोत्तर सीमा २४° १’ उ॰अ॰-२७° ५५’ उ॰अ॰ तथा ८९° ४४’ पू॰दे॰-९६° २’ पू॰दे॰) पर स्थित है।